बबेरू: विनवठ में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, कानपुर में इलाज के दौरान हुई मौत, पिता ने प्रेमी के खिलाफ दी तहरीर
Baberu, Banda | May 18, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विनवठ गांव निवासी खुशी देवी पुत्री ललित किशोर सिंह 20 वर्ष बीते शुक्रवार क़ो प्रेम प्रसंग के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी रविवार को कानपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को गांव लेकर पहुंचे वही आज सोमवार को मृतक युवती के परिजन बबेरू कोतवाली पहुंचकर युवती के प्रेमी के खिलाफ तहरीर दिया है।