अनूपपुर: जमुना कॉलरी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के जमुना कॉलरी वार्ड क्रमांक-07 निवासी मुजीबुल कमर (38) ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, परिजनों ने मुजीबुल कमर को गंभीर अवस्था में तत्काल उपचार के लिए रीजनल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है ।