झालरापाटन: नेशनल हाईवे 52 पर खांड्या मील के समीप सड़क दुर्घटना में ससुर की मौत, बहू गंभीर रूप से घायल
नेशनल हाईवे 52 पर खांड्या मील के समीप सड़क दुर्घटना में 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि उसकी बहू गंभीर रूप से घायल है। जिसका उपचार एसआरजी हॉस्पिटल के आईसीयू में जारी है। असनावर थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह 9:00 बजे शव के पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।