पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति को किया गया गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | Jun 9, 2026
पूर्णिया मरंगा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है मृतका की मौत को लेकर परिजनों ने पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए का कहा कि दहेज में कार और शहर में मकान बनाने के लिए मोटी रकम की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पहले महिला की बेरहमी से पिटाई की और फिर हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया