बेलहर: स्थानीय विधायक मनोज यादव ने किया हनुमना डैम का निरीक्षण बड़े पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित
Belhar, Banka | Jun 10, 2026 बांका जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों और पिकनिक स्थलों में एक हनुमना डैम(बदुआ डैम) को अब बड़े पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका ओढ़नी डैम के तर्ज पर कायाकल्प किया जाएगा। बुधवार को 4 बजे शाम में स्थानीय विधायक मनोज यादव ने हनुमना डैम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशाल जलाशय, बांध, स्पिलवे, नौलखा निरीक्षण भवन आदि का अवलोकन किया। उन्होंने कह