बड़ौत: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौली डिपो के पास तेज रफ्तार बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, कई लोग हुए घायल
Baraut, Bagpat | Apr 17, 2026 दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बड़ौली डिपो के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे जानकारी के अनुसार राजपुर गढ़ी निवासी एक परिवार के सदस्य ई-रिक्शा में सवार होकर लधवाड़ी की ओर भट्ठे पर सामान लेकर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार