द्वारका: 2100 क्वार्टर अवैध शराब संग 1 तस्कर द्वारका जिले से हुआ गिरफ्तार
कापसहेड़ा थाना इलाके की एएटीएस की पुलिस टीम ने शराब तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए द्वारका जिले से 2100 क्वार्टर अवैध शराब का बरामद किया है, जो सिर्फ हरियाणा में ही बिकने के लिए मान्य थी। तस्करी में इस्तेमाल माल ढोने वाले टेंपो को जप्त किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान नेत्रपाल यादव के रूप में हुई है। यह उत्तर प्रदेश के संभल का रहने वाला है।