कुम्भराज: यूरिया के साथ NPK के खाद देने पर पूर्व मंत्री महेंद्र सिसोदिया ने किसानों से कहा, सबको यूरिया मिलेगा अफवाह पर ध्यान न दे
Kumbhraj, Guna | Jul 8, 2026 गुना जिले में किसानों को खरीफ फसलों के लिए यूरिया खाद के साथ NPK के खाद देने की अनिवार्यता पर 8 जुलाई को पूर्व पंचायत मंत्री गुना से महेंद्र सिंह सिसोदिया ने वीडियो जारी कर किसानों से कहा, भ्रम और अफवाह पर ध्यान ना दें। अधिकारियों से भोपाल बात हुई है, यूरिया के साथ NPK न देने पर अधिकारियों ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। सभी को पर्याप्त यूरिया मिलेगा।