भूपालसागर: भोपाल सागर क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में मतदान जागरूकता के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत मुख्यालय करूंकड़ा पर थाली के साथ गली एवं मोहल्लों में रैली निकाली गई। सार्वजनिक प्रतीक्षालय के पास में गवरी नृत्य कर रोजगार सहायक शांतिलाल बारेठ ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत हो मतदान इसके लिए लोगों से अपील भी की गई है।