भूपालसागर: आगामी त्यौहार को लेकर भूपाल सागर कस्बा चौकी में सीएलजी सदस्यों की बैठक का हुआ आयोजन
आगामी त्यौहार हनुमान जन्मोत्सव और महावीर जयंती को लेकर भूपालसागर कस्बा चौकी परिसर में थानाधिकारी तुलसीराम आचार्य ने सरपंच प्यारचंद भील के मुख्य आतिथ्य में सीएलजी सदस्यों और सुरक्षा सखी सदस्यों की संयुक्त रूप से बैठक ली । बैठक में थानाधिकारी आचार्य ने सभी सदस्यों से आगामी त्यौहार हनुमान जन्मोत्सव और महावीर जयंती त्यौहारों को शांतिमय तरीके से मनाने की अपील की।