चकिया: चकिया उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर में सीडीओ व एसपी ने किया वृक्षारोपण, लोगों में आम के पौधे बांटे
चकिया उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर में आज सोमवार शाम करीब 04 बजे को मुख्य विकास अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वन महोत्सव के तहत आम के पौधों का वितरण करते हुए वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक किया। वही इस दौरान वृक्ष बंधु पशुराम सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।