पिपरिया: मुरवरिया मोड़ से पिपरिया पुलिस ने अवैध बालू से भरा ट्रैक्टर ज़ब्त किया, चालक गिरफ्तार
शुक्रवार पूर्वाह्न 9:30 बजे थानाध्यक्ष सौरभ सुमन के नेतृत्व में पिपरिया पुलिस ने मुरवरिया मोड़ से एक अवैध बालू ट्रैक्टर जब्त किया है. पुलिस ने मामले में सलौनाचक लखीसराय के रहने वाले स्वर्गीय सीतन मांझी के पुत्र ट्रैक्टर चालक हारो कुमार को गिरफ्तार किया है जिससे शनिवार को कोर्ट मिले पेश किया जाएगा.मामले को लेकर पिपरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है.