कुम्हेर: अधैया गांव में पानी और खेतों की मेड़ों पर होकर अंतिम यात्रा शमशान पहुंची, यह दृश्य शर्मसार करने वाला और पीड़ा दायक है
कुम्हेर क्षेत्र के गांव अधैया में शर्मनाक और दर्दनाक घटना देखने को मिली, 2 फीट पानी तथा खेतों की मेड़ पर होकर शमशान तक पहुंची अंतिम यात्रा, सिस्टम की लापरवाही और प्रशासन की अनदेखी के चलते लोगों को शमशान तक पहुंचाने के लिए बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा, अधैया गांव में गमी में शामिल होने के दौरान सड़क हादसे में तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी