कटघोरा: हाथियों के आतंक से सहमे ग्रामीण, खेतों में हुआ भारी नुकसान
Katghora, Korba | May 15, 2026 कोरबा जिले में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। धरमजयगढ़ वन मंडल से आए दो दंतैल हाथियों ने कुदमुरा रेंज के गीतकुंवारी गांव में किसानों की खड़ी धान फसल रौंद दी। जिले में फिलहाल 53 हाथी चार अलग-अलग झुंडों में घूम रहे हैं। कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज स्थित मेउड़ पहाड़ पर 48 हाथियों का बड़ा दल डेरा जमाए हुए है। भोजन और पानी की पर्याप्त व्यवस्था होने के कारण हाथी