इचाक: फरार चल रहे अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार
फरार चल रहे अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय के निर्देश पर 18 अगस्त को इश्तिहार चिपकाने की कार्रवाई की। पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ गांव पहुंचकर अभियुक्त के घर पर इश्तिहार चस्पा किया और उसे निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया।