सांगानेर: शिक्षा संकुल के सभागार में संपूर्ण स्कूली पाठ्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित
राज्य में वर्तमान में संचालित संपूर्ण स्कूली पाठ्यक्रम की समीक्षा के लिए राज्य स्तर पर पाठ्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद सोडाणी की अध्यक्षता में जयपुर स्थित शिक्षा संकुल के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रोफेसर कैलाश चंद सोडाणी के अलावा सदस्य सचिव सतीश कुमार गुप्ता,,सेवानिवृत IAS शिक्षाविद श्यामसुंदर बिस्सा,विशेषज्ञ मौजूद रहे।