सांगानेर: सांगानेर के वार्ड-91 में घर आंगन सोसायटी से डिग्गी मालपुरा रेलवे लाइन तक 100 फीट रोड का निर्माण कार्य हुआ शुरू
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक और नया विकास कार्य जुड़ चुका है। दरअसल, वार्ड 91 में घर आंगन सोसायटी से लेकर डिग्गी मालपुरा रेलवे लाइन तक 100 फीट रोड का निर्माण कार्य रविवार सुबह 11:00 विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।