सांगानेर: वैशाली नगर में मिस एंड मिसेज़ इंडिया ग्लैम के जयपुर ऑडिशन में उमड़ी मॉडल्स की भीड़
जयपुर। पिंकसिटी में होने वाले नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट “अंनता मिस एंड मिसेज़ इंडिया ग्लैम” के ऑडिशन रविवार को वैशाली नगर स्थित रोसाडो लग्जरी लाऊंज में आयोजित किए गए। इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आगामी 30 दिसंबर को अनंता रिसॉर्ट में होने जा रहे इस ब्यूटी पेजेंट के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई करीब 1500 गर्ल्स ने ऑडिशन के दौरान कैटवॉक की।