बिहारीगंज: चूल्हे की आग से तीन घर जलकर राख, अनाज, जेवर, कपड़े और ₹20 नकद भी जले
राजगंज पंचायत के कोरियारही वार्ड 07 में गुरुवार देर रात चूल्हे से लगी आग में तीन घर जलकर राख हो गए। इस हादसे में मो. रूबानी, मो. गियास और मो. नासिर का घर पूरी तरह नष्ट हो गया। अनाज, कपड़े, जेवर और नकद 20 हजार रुपये सहित सभी सामान जल गए।दमकल रास्ता नहीं होने से देर से पहुंची, ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।प्रशासन ने जांच कर मुआवजा देने की बात कही