पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, सभी कार्यक्रम स्थगित
Purnea East, Purnia | Mar 3, 2026
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। ये जानकारी मंगलवार को दोपहर के लगभग 2 बजे सबसे पहले सांसद के सोशल मीडिया पेज पर उनके निजी सचिव की ओर से भी इससे जुड़ी जानकारी साझा की गई। सांसद पप्पू यादव इस वक्त मधेपुरा स्थित खुर्दा गांव में है। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है