प्रतापपुर: आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गोविंदपुर में किसानों की भारी परेशानी, भीषण गर्मी में पानी तक नहीं मिल रहा
सूरजपुर जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गोविंदपुर में इन दिनों रोजाना सैकड़ों किसान पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच किसानों को पेयजल जैसी आवश्यक सुविधा के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि समिति परिसर में न तो ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है और न ही बैठने के लिए पर्याप्त इंतजाम।