अनूपपुर: स्नेक रेस्क्यू टीम अनूपपुर ने बीमार चील का किया रेस्क्यू, 3 दिन बाद जंगल में छोड़ा
वार्ड क्रमांक 11 स्थित तपोस घोष के घर से बीमार अवस्था में मिले चील पक्षी का स्नेक रेस्क्यू टीम अनूपपुर द्वारा सफल रेस्क्यू किया गया। पक्षी को तत्काल डॉक्टर से परीक्षण करवाया गया, जहां उपचार के बाद तीन दिन में उसकी स्थिति में सुधार हुआ। स्वस्थ होने पर टीम ने चील को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया,इस रेस्क्यू अभियान में सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव,सराहनी भूमिका रही।