बांसवाड़ा: बोरखेड़ी गांव में मारपीट के मामले में सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरखेड़ी गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। रविवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार इस मामले में प्रार्थी मोहन पिता नाथु डिंडोर निवासी कावड़ियों ने अपने साथ मारपीट कर चाकू से वार करने का आरोप लगाते हुए भारत पिता वरर्सेंग चरपोटा, खोमा पिता शांति चरपोटा, पिंटू पिता विठला चरपोटा निवासी बोरखेड़ी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी हे।