हमीरगढ़: जीजा-साले की मौत ने बुझाए दो घरों के इकलौते चिराग, भोजन प्रसादी में जा रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
हमीरगढ़। तहसील के मंगरोप और बड़लियास थाना क्षेत्र की सरहद पर स्थित कालीराडिया रोड पर शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा और साले की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक रात्रि जागरण एवं भोजन प्रसादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले थे,लेकिन महज तीन किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ही काल के ग्रास बन गए।