नागौद: उंचेहरा पुलिस की तत्परता से बाबूपुर गांव के युवक की बाइक मिली
Nagod, Satna | Apr 13, 2026 थाना अंतर्गत बाबूपुर गाव से बीते दिवस रमेश कुमार सूर्यवंशी की बाइक घर से चोरी हुई थी।जिस मामले की युवक के द्वारा थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी।शिकायत की बिना पर उंचेहरा पुलिस फुटेज खंगालते हुए चोरो की तलाश में जुटी थी।भनक लगते ही चोर हुए अलर्ट और बाइक को ग्राम पंचायत बाबूपुर के अतरहार में छोड़ हुए फरार।