हाथरस: घर में अकेली रह रही 80 साल की बुजुर्ग महिला से युवक ने किया दुष्कर्म, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला से मोहल्ले के एक युवक सलमान ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म कर वारदात को अंजाम दिया था। दुष्कर्म के बाद आरोपी युवक बुजुर्ग महिला को बेहोशी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया था। करीब 35 दिन बाद उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई।