सेवढ़ा: सेवड़ा तहसील में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने एसडीएम को मुआवजे के लिए दिया ज्ञापन
Seondha, Datia | Apr 6, 2026 सेवड़ा तहसील क्षेत्र में शनिवार रविवार को हुई आंधी पानी एवं ओलेसे किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में मुआवजा पाने के लिए किसानों ने सोमवार 3 बजे सेवड़ा एसडीएम अशोक अवस्थी को ज्ञापन देकर शीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की हैकिसानों को कहना है कि कई गांव में 100% नुकसान हुआ है खेतों में पानी भर जाने के कारण गेहूं की फसल सड़रही है