कटनी नगर: माधव नगर शांति नगर क्षेत्र में नर्सरी की आड़ में शासकीय भूमि पर कब्जे का प्रयास, शिकायत मिलने पर जागा प्रशासन
माधव नगर में भू-माफिया किस कदर हावी है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण सामने आया है। शांति नगर क्षेत्र में एक शासकीय भूमि पर पहले नर्सरी संचालित की गई इसके बाद यहां बना अनुमति गुपचुप सीमेंट टंकी निर्माण कर लिया जब प्रशासन को भनक लगी तो जांच शुरू हो गई। इस कब्जे में एक जनप्रतिनिधि के पति का हाथ होना बताया जा रहा। तहसीलदार के द्वारा आज गुरुवार दोपहर 1 बजे जानकारी दी।