शामली: झिंझाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ कुकर्म की घटना में पुलिस ने वांछित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 2, 2026 गुरूवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे झिंझाना थाने से बताया गया कि थानाक्षेत्र में 2 मार्च को नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म की घटना हुई थी, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी नईम व रहमान नाम के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।