फारबिसगंज: विधायक मनोज विश्वास ने वार्ड संख्या 19 में सड़क और नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 में सड़क व नाला निर्माण कार्य का विधायक मनोज विश्वास ने शिलान्यास किया। सोमवार को दो बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आदि मौजूद थे। इस सड़क के निर्माण होने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।