कटेया: लोहटी गांव: खतियानी जमीन पर कब्जे की कोशिश, विरोध पर मारपीट, पांच लोगों पर मामला दर्ज
कटेया थाना क्षेत्र के लोहटी गांव में खतियानी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। थानाध्यक्ष ने बुधवार को दोपहर 2 30 बजे बताया कि इस संबंध में पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।