सीतापुर: मानपारा ग्राम पंचायत में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक व्यक्ति को लगा बांका, कराया गया भर्ती
जनपद के कोतवाली सिधौली क्षेत्र के मानपारा ग्राम पंचायत में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने इलाज किया एक व्यक्ति की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया व्यक्ति के लगा है बांका घायल का आरोप है कि पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।