फतेेहपुर: अनवारी में बड़ा एक्शन! सरकारी तालाब पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा
बाराबंकी के फतेहपुर तहसील अंतर्गत निंदूरा ब्लॉक के कस्बा अनवारी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी तालाब की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह और क्षेत्राधिकारी जगतराम कन्नौजिया के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलाते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।