ऊंचाहार: जमोड़ी गाँव निवासी किसान पर मेड़ काटने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के जमोड़ी गाँव के किसान के साथ मेड़ काटने के विवाद को लेकर किसान के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है,गाँव के सोनू कुमार ने बताया कि, टांघन गाँव के एक व्यक्ति ने उसके खेत की मेड़ काट दी और विरोध करने पर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी।पीड़ित ने तहरीर दी है।