जगाधरी: अपनी मांगों को लेकर अनाज मंडी में रेवेन्यू पटवारी का धरना लगातार जारी
रेवेन्यू पटवारी के द्वारा पिछले साल की गई हड़ताल के चलते मुख्यमंत्री ने उन्हें उनका वेतन बढ़ा कर देने की बात कही थी। मगर सरकार उनको 2016 की बजाय 2023 से इस वेतन को दे रही है। जिसके चलते उनका कहना है कि सरकार अपनी कही बात के अनुसार उन्हें वेतन देने का काम करें जिसके चलते वह पिछले कई दिन से अनाज मंडी में हड़ताल पर बैठे हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होती यह हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।