बिहार: दीपनगर थाना क्षेत्र के न्यू बाइपास अस्थावां मार्ग से पुलिस ने दो हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Dec 20, 2024 बोधगया एसटीएफ ने एक विशेष अभियान चला कर दो कुख्यात हथियार तस्कर को नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के न्यू बायपास अस्थावां रोड से एसबीबीएल गन, तीन देसी कट्टा, दो देसी पिस्टल, 180 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। इसकी जानकारी आज सुबह शुक्रवार की 9:00 बजे सूत्रों के अनुसार मिली।