बिहार: बड़ी दरगाह स्थित उर्दू मध्य विद्यालय का एसडीओ ने किया निरीक्षण, छात्रों की कम उपस्थिति पर प्राचार्य से मांगा स्पष्टीकरण
Bihar, Nalanda | Dec 19, 2024 बिहार शरीफ के एसडीओ द्वारा बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बड़ी दरगाह अवस्थित उर्दू मध्य विद्यालय, का गुरुवार की दोपहर 2:30 बजे निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कक्षा 6,7, एवं 8 संचालित थी। कक्षा vi में कुल नामांकित बच्चे 120 के विरुद्ध मात्र 18 छात्र उपस्थित थे । कक्षा vii में 192 बच्चे नामांकित हैं जिसके विरुद्ध में केवल 32 छात्र उपस्थित थे।