बाराबंकी में जैदपुर-भानमऊ रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कानूनगो हरि शंकर वर्मा की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनके साथ मौजूद मुंशी अखिलेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।