दरभंगा: लालबाग स्थित लक्ष्मीश्वरी पब्लिक लाइब्रेरी में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
दरभंगा के लक्ष्मीश्वरी पब्लिक लाइब्रेरी,लालबाग परिसर में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्यकी शाम 4.30 बजे आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (lJU) के एनईसी सदस्य शिवेंद्र नारायण सिंह उपस्थित रहे। उनके आगमन पर पत्रकारों ने पारंपरिक पाग, चादर और माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।