आरा: बखरिया के समीप स्वर्ण लूट के मामले में दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
Arrah, Bhojpur | Jul 6, 2025 आरा-सलेमपुर मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव स्थित बगीचे के समीप पांच दिन पूर्व आभूषण दुकानदार से हुए लूट मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों की गिरफ्तारी नवादा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास से शनिवार को हुई. उनके पास से दो मोबाइल एवं एक पैन कार्ड बरामद हुआ.