जगदीशपुर: जगदीशपुर में कल शुक्रवार को प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक होगी
जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में कल 31 जुलाई दिन शुक्रवार को प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसको लेकर संबंधित लोगों को बैठक में आने के लिए चिट्ठी के माध्यम से अवगत भी कर दी गई है। बैठक कल शुक्रवार सुबह 11: 30 बजे से आयोजित की जाएगी। प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति के बैठक प्रखंड प्रमुख सविता देवी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।