बलिया: बलिया में नए जिला कारागार के लिए जमीन खरीद को मिली मंजूरी, 1000 कैदियों की होगी क्षमता
Ballia, Ballia | Apr 1, 2026 बलिया में नए जिला कारागार के लिए जमीन खरीद को मिली मंजूरी, 1000 कैदियों की होगी क्षमता,बलिया जनपद में लंबे समय से प्रस्तावित नए जिला कारागार के निर्माण को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे भृगु आश्रम स्थित परिवहन मंत्री के कैंप कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शासन ने नारायनापाली में 62.48 एकड़ भूमि खरीद के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी है।