बारुन: बारूण पुलिस की लोक संवाद गोष्ठी में कानून व्यवस्था और जनभागीदारी पर हुआ मंथन
बारूण थाना क्षेत्र के सिरिस हाई स्कूल खेल मैदान में शनिवार को बिहार पुलिस के 'जन विश्वास - हमारा प्रयास' अभियान के तहत लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर सुरक्षित, जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण करना था।