हरिद्वार: हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट के आरोपी को किया तड़ीपार, शहर कोतवाली के बाहर ढोल बजाकर कराई मुनादी
हरिद्वार पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गुंडा एक्ट के आरोपी को 90 दिन के लिए तड़ीपार किया। शहर कोतवाली के बाहर आरोपी की ढोल बजाकर मुनादी भी कराई। हर की पौड़ी चौकी इंचार्ज संजीव कुमार चौहान ने आरोपी को सख्त हिदायत भी दी कि यदि वो 90 दिन से पहले हरिद्वार जनपद की सीमा में वापस आया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।