पुवायां: खुटार क्षेत्र के रायपुर पटियात गांव के पास तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग को दी गई सूचना
दरअसल खुटार थाना क्षेत्र में एक तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बता जा रहा है कि गुरुवार देर रात रायपुर पटियात गांव के पास कुछ ग्रामीणों ने एक तेंदुआ देखा। जिसका वीडियो उन्होंने अपने कमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ कर सवार लोग सड़क पर जा रहे थे।