बदायूं: सकतपुर गांव में नाली का पानी न निकलने के विवाद में दो लोगों ने एक बुजुर्ग को गोली मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Jun 13, 2026 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के सकतपुर गांव में नाली का पानी न निकलने के विवाद में दो लोगों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग दौली पुत्र डोरी लाल के गोली मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल दौली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।