सुल्तानपुर: मिश्रौली स्थित बरम बाबा स्थल पर वर्ष में दो बार होता है भंडारे का आयोजन, देवी-देवताओं की होती है विशेष पूजा
सुलतानपुर, जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के मिश्रौली गांव स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बरम बाबा धाम पर श्रद्धालुओं की अपार आस्था देखने को मिलती है। यह स्थल न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्व रखता है, बल्कि सामाजिक एकता और भक्ति का केंद्र भी बन चुका है।यहां वर्ष में दो बार भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं।