आरोन: सिविल अस्पताल आरोन की दशा सुधारने कवायद, बीएमओ के साथ नर्सिंग स्टाफ ने किया श्रमदान, चलाया स्वच्छता अभियान
Aron, Guna | Jun 24, 2026 आरोन सिविल अस्पताल में 24 जून बुधवार सुबह विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। बीएमओ अविनाश रघुवंशी के साथ डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ ने भी सहभागिता कर श्रमदान कर अस्पताल में साफ सफाई की अस्पताल के पीछे एक साल से जल भराव होने से गंदगी थी जेसीबी से निकासी का इंतजाम किया गया। बीएमओ ने कहा, पहचान काम से होती है। अविनाश रघुवंशी ने 24 जून को ही आरोन BMO पदभार ग्रहण किया है।