झारखंड में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने NEET पेपर लीक और देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा अब 'छात्रों की गूंज' अभियान का रूप ले चुकी है। कन्हैया कुमार के मुताबिक, इस अभियान के तहत देश के 28 शहरों में छात्रों से जुड़ी समस्याओं को सुना जा रहा है, जिसमें पेपर लीक, समय पर सेशन न होना, हॉस्टल सुविधाओं की कमी और रोजगार जैसे मुद्दे शामिल हैं। कांग्रेस का कहना है कि छात्रों की आवाज को नेता प्रतिपक्ष तक पहुंचाया जाएगा।
#kanhaiyakumar #neetpaperleak #studentsvoice #congress #rahulgandhi #educationcrisis #studentprotest #neetexam #jharkhand #primenewsnetwork #PrimeNews