घोसी: माधोपुर गांव के एक घर में आग लगी, लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हुई
माधोपुर गांव में एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण लाखों रुपए की संपत्ति जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। इस संदर्भ में पीड़ित गृह स्वामी सुनील प्रसाद ने बताया कि अचानक लगी आग से उनके घर में रखा अनाज समेत अन्य मूलवान वस्तुएं जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। आग लगने के कर्म का पता नहीं चल सका।